जलभराव जूझ रहे लाजपत नगर ; के लोगों को अब सांपों से खतरा

बरेली।किला नदी के उफनाने के बाद लाजपत नगर में हुए जलभराव की समस्या को लेकर महिलाएं व व्यापारी नगर आयुक्त संजीव कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन गलियों में पानी कम हुआ है, लेकिन घरों और आसपास गंदगी के साथ सांप व कीड़े-मकौड़ों का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने किला नदी का पानी कॉलोनी में आने से रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की।

रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार महरोत्रा ने कहा कि कि कॉलोनी में पीछे खेतों की ओर से पानी आया है। इसके अलावा किला नदी के आसपास कई जगह पाट दिए जाने और अतिक्रमण के कारण पानी का प्राकृतिक निकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नदी की पटरियों से अतिक्रमण हटाने और पानी को पुराने रास्ते से बहाने की मांग की।
महिलाओं ने घरों की दीवारों पर रेंग रहे सांपों और कीड़े-मकौड़ों के फोटो भी दिखाए। कहा कि बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने बताया कि कॉलोनी में नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था भी नियमित नहीं है, ऐसे में जलभराव और दूषित पानी से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। महानगर अध्यक्ष मनोज कपूर ने बताया कि खेतों से आने वाले सीवेज और चांदी की रिफाइनरी के दूषित पानी से स्थिति बदतर हो गई है। नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks