जांबाज वीरांगना, गौरिहार थाना की थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने जनता से करवाया लाकडाउन का पालन

*!!.जांबाज वीरांगना, गौरिहार थाना की थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने जनता से करवाया लाकडाउन का पालन, अपराधियों पर लगाम: पुलिस कप्तान के नेतृत्व में निर्देशों का किया पालन.!!*

कर्तव्यों के प्रति सजग जांबाज वीरांगना, थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने छतरपुर जिले में गौरिहार थाना की कमान संभाली है, तब से गौरिहार क्षेत्र में अपराधों के ग्राफ में कमी एवं ला एंड आर्डर का पालन हो रहा है। लोकडाउन में सरिता बर्मन की टीम द्वारा चप्पे चप्पे पर नजर रखी गई l वही अपराधियों व कालाबाजारियों पर भी शिकंजा कसा है, जिस तरह से जिला कलेक्टर का निर्देश रहा उसमें सरिता बर्मन कहीं पीछे नहीं दिखाई गई l अपने सिपाहियों एवं स्वयं की कर्तव्यनिष्ठा से लोकडाउन का गौरिहार क्षेत्र में भरपूर पालन करवाया गया, फर्जी समाजसेवियों व समाज सेवा के नाम पर कर रहे नंबर दो के धंधे वालों को भी मुंह तोड़ जवाब देकर उजागर किया है l वही गौरिहार क्षेत्र में कुछ लोग समाज सेवा के नाम पर दारू मुर्गा जैसे धन्धों को गुप्त में जमकर चला रहे थे तो सरिता बर्मन की पैनी नजर से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया एवं उचित कार्यवाही कर पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा व अपनी ड्यूटी का भरपूर फर्ज निभाया है। सरिता बर्मन ने यही नहीं अपितु सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजिंग, फेस मास्क जैसी छोटी छोटी बातों का अपने क्षेत्र में भरपूर पालन करवाया है l क्षेत्र में धारा 144 का भरपूर पालन किया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आज गौरिहार थाना अंतर्गत कोरोना जैसी महामारी बहुत दूर है l जिला प्रशासन की नीति एवं निर्देशों का का पालन करते हुए पुलिस कप्तान के आदेशों का भरसक पालन करने का प्रयास किया है और वही गौरिहार क्षेत्र की जनता के सहयोग से लाकडाउन सफलतम रूप में रहा। थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने गौरिहार क्षेत्रवासियों से यही अपील है कि जिस तरह से आप लोगों ने इतने दिनों तक साथ दिया है, कुछ दिनों और नियमों व कायदे कानूनों का पालन करते हुए अपने गांव और जिला प्रदेश व देश को बचाए एवं फेस मास्क सैनिटाइजिंग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का विशेष ख्याल रखते हुए घर पर साबुन का प्रयोग करे ,साबुन से बार बार हाथ धोए घर परिवार में रह रहे, बुजुर्गों का ख्याल रखें, गरीब लोगों की मदद करें एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न ना करें, इस तरह से स्वच्छ गौरिहार सफल लोगों बनाने का प्रण लेकर शासकीय निर्देशों का पालन कर कोरोना जैसी महामारी को हराकर अपने गांव क्षेत्र व देश को जिताना है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks