
यूपी (एटा) : ढाबे पर हुई मुठभेड़ निकली फर्जी, खाने का पैसा बचाने के लिए स्वाट टीम ने रची थी साजिश
आगरा रोड स्थित ढाबा पर हुई मुठभेड़ जांच में फर्जी पाई गई है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट एएसपी क्राइम ने एसएसपी, डीएम को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि मामले में स्वाट टीम के दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए है।
कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया था कि पकड़े गए आरोपियों को गांजा तस्कर, शराब तस्कर बताया था और इन्होंने पुलिस को देखकर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की थी।
मामले में ढाबा संचालक ने भाई शिकायत की थी और मुठभेड़ को झूठा बताया था। शिकायत पर एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने जांच की थी। एएसपी ने मामले की जांच करने के बाद उन्होने रिपोर्ट डीएम, एसएसपी को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि मामले में स्वाट टीम के दो सिपाही सुरजीत, महेन्द्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एएसपी क्राइम एटा राहुल कुमार के अनुसार फर्जी मुठभेड़ के मामले की जांच पूरी कर ली गई है। मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी, डीएम को भेज गई है।
फर्जी मुठभेड़ के मामले में स्वाट टीम के दो सिपाहियों पर गाज गिर चुकी है। मामले में तत्कालीन एसएचओ इन्द्रेशपाल सिंह नहीं आ रहे है कोतवाली देहात में तैनात दो सिपाही पहले से ही हटाएं जा चुके है। स्वाट टीम के सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के बाद चर्चा है कि मामले में एक और एफआईआर हो सकती है। जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।