लापरवाह लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां… दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव इलाके में उमड़ी लोगों की भीड़
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहा हैं। बावजूद इसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। कोरोना हॉटस्पॉट बाड़ा हिंदू राव इलाके में रविवार शाम को ऐसा नजारा दिखा जैसे कि लॉकडाउन है ही नहीं।
लोग लॉकडाउन का लगातार मखौल उड़ा रहे हैं और कानून ताक पर रख दिए हैं।
रविवार को बाड़ा हिन्दू राव इलाके में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भीड़ को देखकर ऐसा लगता नहीं था कि लॉकडाउन चल रहा है। यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया।
यहां मौजूद पुलिस कर्मी भी इसका पालन करवाने में असफल दिखे।
खरीददारी के लिए बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर निकले। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी तादाद में सड़कों पर निकले। लोगों ने जमकर खरीददारी की, जबकि दुकानदारों का कहना था कि सामान की कोई कमी नहीं है।
बल्लीमारान में लॉकडाउन के नियम ताक पर रखे गए।
वहीं दक्षिणी दिल्ली के शाहीनबाग, जामिया नगर, ओखला और अबुल फजल एंक्लेव में भी हालात ठीक नहीं थे। राशन का सामान खरीदने की होड़ मच गई। सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है और इसके बावजूद भीड़ का दुकानों के बाहर जुट जाना कई सवाल खड़े करता है।
चांदनी महल, हौज काजी जैसे इलाकों में भी भीड़ खरीददारी के लिए जुटी, जबकि यह ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले और हॉटस्पॉट की श्रेणी में आते हैं।