
बरेली। एकेसी ऑटो प्रा० लि० द्वारा नई Hyundai BAYON का भव्य अनावरण मुख्य अतिथि पूरन सिंह लोधी क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र भाजपा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं डायरेक्टर अश्मित अग्रवाल व शिवम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया।
लॉन्चिंग समारोह के दौरान चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने कार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह गाड़ी ‘Intelligence That Moves’ के दर्शन पर आधारित है, जो भविष्य के लिए तैयार अत्याधुनिक तकनीक, जेनेरेटिव एआई और बेहतरीन सुरक्षा के साथ एक प्रगतिशील एसयूवी डिज़ाइन को दर्शाती है।
इस नई SUV को मजबूत सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के साथ हर सफर को आसान बनाने के लिए इंजीनियर किया गया है। इसमें परप्लेक्सिटी और साउंडहाउंड एआई द्वारा संचालित पहला जेनेरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट शामिल है।
जीएम विनय सक्सेना ने बताया कि एनविडिया
तकनीक के साथ 62.5 सेमी का घुमावदार पैनोरमिक डिस्प्ले और 23 एडवांस्ड फीचर्स से लैस ‘हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 प्रो एडास’ जैसी अत्याधुनिक प्रणालियां दी गई हैं।
लॉन्चिंग के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा आंवला जिला अध्यक्ष व शोरूम सेल्स मैनेजर पंकज शंख धार स्टाफ मौजूद रहा ।