9 अक्टूबर को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में महा-रोजगार मेला मिलेंगी- 4000 नौकरियां

बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल, एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है।
​
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 50 नामी कंपनियां मौके पर ही योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। अलग-अलग सेक्टर्स में लगभग 4000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
​प्रशासन का अनुमान है कि इस महा-मेले में 5000 से अधिक युवा अपनी किस्मत आजमाने पहुंचेंगे।
अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 9 अक्टूबर को सुबह ठीक 10 बजे अपने सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ मनोहर भूषण इंटर कॉलेज जरूर पहुंचें। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए सेवायोजन पोर्टल का रुख कर सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks