नदी में डूबे दो भाई , गांव के लड़कों संग नहाने गए थे दोनों, तलाश जारी

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में रविवार को शंखा नदी में नहाने गए दो ममेरे-फुफेर भाई गहरे पानी में डूब गए। दोनों गांव के अन्य चार लड़कों के साथ नदी में नहाने गए थे। दोपहर तीन बजे तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। दोनों भाइयों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, गांव सनैया रानी निवासी 18 वर्षीय अजय कश्यप रविवार सुबह अपनी ननिहाल परखाखेड़ा गौटियां आया था। वह करीब 11 बजे अपने ममेरे भाई रोहित (17 वर्ष) पुत्र किशन पाल के साथ शंखा नदी में नहाने गया। उनके साथ गांव के चार अन्य लड़के भी थे। नहाते समय अजय और रोहित गहरे पानी में चले गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों बह गए और डूबने लगे।
साथ गए अन्य लड़कों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नदी में दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks