सावधान! फोन आपका है, पर क्या नियंत्रण भी आपका है ? साइबर ठग पस्त : उत्तर प्रदेश पुलिस का महाअभियान

बरेली। अक्टूबर का महीना यानी साइबर सुरक्षा जागरूकता माह Cybersecurity Awareness Month आज तकनीक जितनी तेजी से बढ़ रही है, शातिर ठग उतने ही नए जाल फेंक रहे हैं। पर याद रखें—अपराधी कितना भी डिजिटल हो जाए, आपकी एक छोटी सी जागरूकता उसका खेल खत्म कर सकती है।
​उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस की इस साझा मुहिम में आज ही लीजिए यह 3-स्टेप सुरक्षा संकल्प:
​चरण 1: अपना ‘डिजिटल ताला’ मजबूत करें
​पासवर्ड बदलें: जन्मतिथि या मोबाइल नंबर वाले कमजोर पासवर्ड तुरंत बदलें; अक्षरों, संख्याओं और स्पेशल कैरेक्टर्स का मजबूत संयोजन बनाएं।
​2-Step Verification (2FA): व्हाट्सएप, जीमेल और बैंक ऐप्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन आज ही चालू करें।
​अपडेट रखें: फोन सिस्टम और सभी ऐप्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें ताकि सुरक्षा लूपहोल्स बंद हो सकें।
​ चरण 2: अपनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें
​घर के बुजुर्गों और बच्चों को अनजान वीडियो कॉल, ‘लॉटरी/रिफंड’ के झांसे और फर्जी लिंक्स के प्रति सतर्क करें।
​कभी भी अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी अनजान से साझा न करें।
​संलग्न दोनों पोस्टर्स (हिंदी एवं अंग्रेजी) को अपने सभी आधिकारिक, विभागीय, फैमिली और नागरिक WhatsApp ग्रुप्स में फॉरवर्ड कर जन-जागरूकता सेनानी बनें।
​ चरण 3: फ्रॉड होते ही तुरंत एक्शन लें
​गोल्डन ऑवर: साइबर ठगी होते ही बिना देर किए तुरंत 1930 डायल करें (शुरुआती 1-2 घंटों में सूचना मिलने पर पैसे ब्लॉक होने की संभावना सर्वाधिक होती है)।
​आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
​”सतर्क नागरिक, अभेद्य सुरक्षा, अपराध मुक्त प्रदेश।”
आइए, एक क्लिक से ठगों की चाल नाकाम करें और साइबर अपराध का सफाया करें।
​— उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks