बरेली के जांबाज इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को गैलेंट्री मेडल, मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया मान


बरेली, लखनऊ। साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य शौर्य का परिचय देने वाले बरेली के इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को वीरता के लिए प्रतिष्ठित गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहसिक योगदान की सराहना की।
सम्मान समारोह में गीतेश कपिल की वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को पुलिस सेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। विपरीत परिस्थितियों में साहस के साथ डटे रहकर जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए किए गए उनके प्रयासों को इस सम्मान के जरिए पहचान मिली।
गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होना बरेली के लिए भी गौरव का क्षण है। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल की उपलब्धि पुलिस विभाग के उन जवानों के लिए प्रेरणा का संदेश है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसेवा में जुटे रहते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks