फरीदपुर में 470 ग्राम अफीम संग युवा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज

बरेलीफरीदपुर । फरीदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम अवैध अफीम और एक मोबाइल फोन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
​शनिवार (14 नवंबर) को उपनिरीक्षक जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मेन हाईवे से कंजर गौटिया नहर की पटरी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर ग्राम पचौमी निवासी 20 वर्षीय आदर्श पुत्र रामनिवास को दबोच लिया।
​पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे यह अफीम ग्राम धीरपुर निवासी उसके साथी मंजित पुत्र राधेश्याम ने बेचने के लिए दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0 881/2026) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है, जबकि फरार साथी की तलाश की जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks