रेलवे स्टेशन के पास अवैध तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार , कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

बरेली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश सिंह (22 वर्ष) निवासी पट्टी सतुईया, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था तथा इसे किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान की।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks