श्रावण के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन

बरेली। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा रोडवेज बसों और हल्के वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए है ।
यातायात पुलिस के अनुसार अधिकांश कांवड़िये कछला घाट, गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली के प्रमुख शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रत्येक सोमवार के जलाभिषेक के दौरान शुक्रवार रात से सोमवार रात तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा और उन्हें गंगा एक्सप्रेस-वे, बड़ा बाईपास तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि आम नागरिकों और कांवड़ यात्रियों दोनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों और डायवर्जन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वायरलेस सेट, रिफ्लेक्टर जैकेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ यातायात कर्मी लगातार निगरानी करेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks