
बरेली। पुलिस मॉडर्न स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित, सिद्धांत विश्वकर्मा बने हेड बॉय व अनुषा आर्या बनीं हेड गर्ल
बरेली। पुलिस लाइंस स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शनिवार को गरिमामय अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी ने कक्षा 12 के छात्र सिद्धांत विश्वकर्मा को हेड बॉय तथा छात्रा अनुषा आर्या को हेड गर्ल नियुक्त किया। प्रधानाचार्या ने दोनों छात्र-छात्राओं को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही विद्यालय के विभिन्न दायित्वों के लिए कैप्टन, वाइस कैप्टन, एक्टिविटी इंचार्ज और डिसिप्लीन इंचार्ज का भी चयन किया गया। सभी चयनित छात्र-छात्राओं को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा सदैव स्कूल के हित में कार्य करने की शपथ ली।
समारोह के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी ने सभी नव-निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।