
बरेली । अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण को लेकर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने दक्षिणी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित विवेचनाओं और गंभीर मामलों की थाना-वार समीक्षा करते हुए साफ शब्दों में चेतावनी
कहा कि – हत्या, लूट, गैंगस्टर, पॉक्सो और महिला अपराध जैसे संवेदनशील मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ितों की बरामदगी, जनशिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण, नियमित गश्त, वाहन चेकिंग और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया।

बैठक के अंत में एसपी दक्षिणी ने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और पुलिस की सकारात्मक छवि को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए।