सोशल मीडिया पर मदद की गुहार, रक्तदान कर पुलिस जवानों ने निभाया मानवधर्म

बरेली। पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी है। इसका एक शानदार उदाहरण बरेली पुलिस ने पेश किया है।
दिनांक 25 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि 65 वर्षीय महिला को ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर में तैनात कांस्टेबल अक्षय कुमार और कांस्टेबल मयंक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत गंगाशील हॉस्पिटल, बरेली पहुंचकर रक्तदान किया।
पुलिसकर्मियों के इस नेक कार्य से महिला को समय पर इलाज में मदद मिली और एक अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग मिला।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks