
बरेली । आज मंगलवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि शासन से मिल रहे वेतन को बड़ी फ़रमे, ठेकेदार और अधिकारी मिलकर डकार रहे हैं जिससे कर्मचारियों को पूरा वेतन न देकर सिर्फ आधा वेतन 6- 7 हज़ार रुपए दिए जा रहे है !
स्थानीय निकाय सफ़ाई कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित हड़ताल – प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष आशीष वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और अधिकारी मिलकर सफ़ाई कर्मचारियों का शोषण करते हैं वहीं भीम आर्मी की ओर से प्रदर्शन में शामिल हुए अतुल वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों का आधा वेतन अधिकारी और ठेकेदार मिलकर खाते है और भ्रष्टाचार कर रहे, अब कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा यदि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे !

प्रदर्शन में मुख्य रूप से आशीष कुमार वाल्मीकि , भीम आर्मी के नेता अतुल वाल्मीकि , अमित कुमार , सुपरवाइजर हेमंत कुमार, राहुल राजे आदि पदाधिकारी शामिल रहे ।