योग की ऊर्जा से सराबोर हुई बरेली पुलिस लाइन , अफसरों और जवानों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बरेली। योग से निरोगी जीवन का संदेश देते हुए बरेली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया। रिजर्व पुलिस लाइन बरेली के परेड ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing यानी स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा और विशिष्ट अतिथि डीआईजी बरेली रेंज  अजय कुमार साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा किया गया।

योग सेवा ट्रस्ट बरेली के योगाचार्य महेंद्रपाल कश्यप और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योग के महत्व को बताया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संतुलित, अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। सभी पुलिसकर्मियों से नियमित योग अपनाने की अपील की गई।

योग सत्र के बाद योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, यातायात पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अकमल खां, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks