महिलाओं से कुंडल लूटने वाले गैंग का बहेड़ी पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र में महिलाओं से कुंडल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चुरेली नहर पुलिया के पास हुई लूट की घटना का बहेड़ी पुलिस, सर्विलांस और SOG टीम ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 18 जून को चन्द्रपाल अपनी पत्नी और सलहज के साथ बाइक से वापस लौट रहा था, तभी चुरेली नहर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने महिलाओं के कानों के कुंडल आदि लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 6 बदमाशों के शामिल होने की पुष्टि हुई।
20/21 जून की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को दो बाइकों पर सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक ग्राम लभेदी के पास गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास, सौरभ, ललित और सचिन निवासी ग्राम पड़री थाना नवाबगंज, बरेली के रूप में हुई है। इनके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए पीली धातु के कानों के टाप्स, तीन अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks