सड़क के बीच खड़े बेकार बिजली के खंभे बने आफत, हादसों का इंतजार कर रहा प्रशासन

बरेली। शहर के पीलीभीत बाईपास मुख्य मार्ग स्थित बीसलपुर रोड, रूहेलेखंड पुलिस चौकी के सामने बने “आशीष रॉयल टॉवर” मल्टीस्टोरी प्रोजेक्ट के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे तीन अनुपयोगी विद्युत पोल अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना तारों के खड़े ये बिजली के खंभे वर्ष 2024 से ही यहां लगे हुए हैं, जिनका वर्तमान समय में कोई उपयोग नहीं है। संकरे प्रवेश मार्ग पर खड़े इन पोलों की वजह से आवागमन बाधित होता रहता है और कई बार चार पहिया वाहन इनसे टकराकर क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं।
निवासियों के अनुसार, इस परिसर में विद्युत व्यवस्था पहले से ही उपलब्ध है। वर्ष 2010 में ही विद्युत विभाग द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के प्रयासों से बिजली की व्यवस्था कराई जा चुकी थी, जिसके बाद से यहां रहने वाले लोग पर्याप्त विद्युत सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। भविष्य में भी अतिरिक्त विद्युत भार की कोई विशेष आवश्यकता नहीं बताई जा रही है।
आशीष रॉयल टॉवर के साइट मार्केटिंग हेड अजय सक्सेना ने इन अनुपयोगी पोलों को हटवाने के लिए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत देने के साथ-साथ आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ये खंभे उपयोग में नहीं हैं तो इन्हें हटाकर रास्ता सुगम किया जाना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे की स्थिति पैदा न हो।


अब देखने वाली बात होगी कि विद्युत विभाग कब तक इस मामले में संज्ञान लेकर इन बेकार पड़े पोलों को हटाता है या फिर लोगों को मजबूर होकर उच्च अधिकारियों और विभागीय मुख्यालय तक शिकायत पहुंचानी पड़ेगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks