
बरेली। कांग्रेस के जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला महासचिव एवं प्रभारी भोजीपुरा विधानसभा कांग्रेस कमेटी बरेली अनुराग राठौर के एल्डिको सिटी स्थित आवास पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग राठौर ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विचार और संघर्ष करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस अवसर पर उवैस अंसारी (नगर अध्यक्ष, रिठौरा कांग्रेस कमेटी), युवा नेता साहिल राठौर, सुनील सूर्यवंशी, रिज़वान ,वली अहमद,अनुदीप राठौर, यश राठौर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य एवं देशहित में उनके निरंतर योगदान की कामना की।