बेचने से पहले ही पकड़ी गई चोरी की बाइक… भोजीपुरा पुलिस ने किया किशोर गैंग का पर्दाफाश

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को धौराटांडा स्थित क्वालिटी एग्रो फूड से मोहम्मद आतिफ की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले में थाना भोजीपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते भोजीपुरा पुलिस ने ऑटोमंडा तिराहे के पास से रात करीब 3:30 बजे दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल नंबर UP25DD2450 बरामद हुई।


पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी और बेचने की तैयारी में थे। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी।
मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में थाना भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks