
बरेली । योगी सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत चार अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला बदर किए गए आरोपियों में थाना इज्जतनगर के कृष पटेल, थाना शेरगढ़ के चन्द्रबाबू नायडू उर्फ चेतन और नन्हे, जबकि थाना शीशगढ़ के नदीम उर्फ एली शामिल हैं।
इन सभी पर धारा-3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं।