
बरेली। महिलाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अब सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है।
कल 18 जून दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या पुष्पा पाण्डेय करेंगी।
कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों जैसे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, पारिवारिक विवाद और अन्य समस्याओं को सुना जाएगा।
प्रशासन ने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी शिकायतें सीधे महिला आयोग की सदस्या के सामने रखें, जिससे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान कराया जा सके।