50 साल पुराने काली मंदिर में गूंजे जयकारे , पुनर्निर्माण के बाद माँ काली की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न



बरेली। कृष्णानगर कालीबाड़ी स्थित 50 साल से अधिक पुराने माँ काली मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद देवी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ काली की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधव राव सिंधिया स्कूल के निदेशक सौरभ अग्रवाल और अनिल कुमार एडवोकेट ने माँ काली के दर्शन कर सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य समय पर पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन कार्यक्रम में दीपक भट्टाचार्य, दिवाकर भट्टाचार्य, देवाशीष चक्रवर्ती, प्रकाश मुखर्जी, राजा भट्टाचार्य, सीए विकास राय चौधरी, हिरनमय भट्टाचार्य, सुदीप्त भट्टाचार्य, सुजीत दत्ता, अमित करमाकर, संजय भट्टाचार्य, चंचल डे, नबमिता भट्टाचार्य, रवि भट्टाचार्य, सम्राट चक्रवर्ती सहित कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित मौजूद रहे।
सुबह के धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
माँ काली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks