विकास की दमदार तस्वीर … कलेक्ट्रेट में 18 से 20 जून तक लगेगी तीन दिवसीय मेगा विकास प्रदर्शनी

बरेली। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अब कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगी भव्य विकास प्रदर्शनी।
18 जून से 20 जून तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आम नागरिक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की पूरी झलक देख सकेंगे।
इस प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए योजनाएं, गरीब कल्याण, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।
खास बात ये है कि प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश में हुए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के कायाकल्प और मजबूत हुई सुरक्षा व्यवस्था को “पहले और अब” की थीम के जरिए दिखाया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस विकास प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks