
बरेली। अवैध शस्त्रों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 15 जून की रात थाना कैंट पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना पर टीम ने मोहनपुर मजार के पास तिराहे से घेराबंदी कर आरोपी कय्यूम कुरैशी पुत्र लल्ला मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस की निगरानी से बचने के लिए किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पहले से आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, उप निरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल शकील अहमद व कांस्टेबल रियाज अली शामिल रहे।