ब्लेड से पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को किला पुलिस ने किया गिरफ्तार


बरेली। थाना किला पुलिस ने जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर थाना किला में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 214/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान बाकरगंज नदी पुल के आगे से आरोपी सुहेल उर्फ सेहिल पुत्र शकरुद्दीन निवासी बाकरगंज, थाना किला, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के मायके जाने और वापस न आने से नाराज होकर वह उसके घर पहुंचा था, जहां विवाद बढ़ने पर उसने ब्लेड से हमला कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी थाना किला में एक अन्य मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अचल कुमार, उपनिरीक्षक पवन कृष्ण यादव और उपनिरीक्षक वकार अहमद शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks