बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक-उपनिरीक्षकों सहित 46 को मिली नई तैनाती

बरेली। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। जनहित, रिक्ति और अनुकम्पा के आधार पर निरीक्षक व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण किए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में प्रमुख रूप से निरीक्षक अजीत सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना शीशगढ़, निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना प्रेमनगर भेजा गया है।

इसके अलावा उ0नि0 श्रीनिवास को थाना मीरगंज से चौकी थाना कैंट, उ0नि0 पुनीत कुमार को थाना भुता से प्र0चौकी दकिया डाम, थाना शीशगढ़, उ0नि0 शेषराज पाण्डेय को प्र0चौकी दकिया डाम से प्र0चौकी चौकी चौराहा, थाना कोतवाली भेजा गया है।

वहीं उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, उ0नि0 सुदीप बघेल, उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 अजय शर्मा, उ0नि0 लोकेश तोमर, उ0नि0 गौरव कुमार अत्री, उ0नि0 हरेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 सौरभ ढेड़ा, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 रविन्द्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।

दूसरे चरण में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, उमेश चन्द्र, गोविन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, श्रीम सिंह, अवनीश कुमार सिंह, शम्भू दयाल भार्गव, मो0 कासिम, रामकुमार शर्मा, देवेश कुमार, जीत सिंह, यतेन्द्र पाल सिंह, लोकेश कुमार, तेजपाल सिंह, आजाद सिंह, उपदेश कुमार, सुभाष पंवार, अमरेश कुमार, शरम कुमार व विजय सिंह तेवतिया समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस विभाग का कहना है कि फेरबदल का उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks