सीएम दौरे की तैयारियां हुई तेज, रामायण वाटिका में जुटे अफसर

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर बीडीए और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रामायण वाटिका का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने रामायण वाटिका पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रिहर्सल भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिलहाल सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks