थाना भुता पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

बरेली। थाना भुता पुलिस ने नाबालिग से संबंधित गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार थाना भुता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 244/2026 धारा 65/333/115(2)/452/351(3) बीएनएस एवं 4(2), 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी नंदकिशोर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पड़ौली थाना भुता, बरेली को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 12 जून 2026 को थाना भुता पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपी पड़ौली नहर की पुलिया पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव, कांस्टेबल दीपक पंवार, रिजर्व कांस्टेबल रोहित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks