
बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम सैदपुर सरौरा से दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे नितेश गंगवार (उम्र करीब 10 वर्ष) और आशीष कुमार (उम्र करीब 12 वर्ष), जो आपस में दोस्त हैं, घर से खेलते-खेलते कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे।
परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। भोजीपुरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा के CUG नंबर 9454403083 पर सूचना दें।
भोजीपुरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे दोनों बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।