गौकशी की साजिश नाकाम : भोजीपुरा पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश कल्लू उर्फ कलुवा गिरफ्तार, आरक्षी सुमित घायल

बरेली/भोजीपुरा। थाना भोजीपुरा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंशीय पशु के वध की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पचौरी पेट्रोल पंप के सामने सरकारी नलकूप के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कल्लू उर्फ कलुवा घायल होकर पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ आवारा गौवंशीय पशु का वध करने की योजना होने की बात कबूल की।
पुलिस के अनुसार कल्लू उर्फ कलुवा के खिलाफ गौकशी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश और घायल सिपाही सुमित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks