पुरानी खुन्नस में हुए संजय सक्सेना का कत्ल में , श्मशान भूमि के पास से धरे गए कातिल



बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति विहार में पुरानी रंजिश के चलते दशहरा मेला देखकर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व लकड़ी की फंटी बरामद कर ली है।
बहन के घर आया था मृतक, रास्ते में घेरकर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, शांति विहार निवासी 25 वर्षीय संजय सक्सेना पुत्र विलादी सक्सेना नोएडा में रहकर ड्राइवरी करता था। वह दशहरा मेले के मौके पर प्रजापति कॉलोनी स्थित अपनी बहन साक्षी के घर आया हुआ था। 21-22 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे संजय अपने साथी मोनू सैनी के साथ स्कूटी से दशहरा मेला देखकर लौट रहा था। जैसे ही वे शांति विहार के होली चौक के पास पहुंचे, घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे के नल के हत्थे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में मोनू सैनी किसी तरह जान बचाकर भागा, जबकि गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े संजय सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर जब तक स्थानीय लोग एकत्र होते, हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में मृतक की बहन साक्षी की तहरीर पर थाना सुभाषनगर में बीएनएस की हत्या समेत गंभीर धाराओं (मु0अ0सं0 733/2026) में मुकदमा दर्ज किया गया।
श्मशान भूमि के पास से दबोचे गए हत्यारोपी
थाना प्रभारी सुभाषनगर सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 23 अक्टूबर को शिव मंदिर श्मशान भूमि के गेट के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत गुर्जर पुत्र धर्मवीर गुर्जर तथा अभिषेक सैनी पुत्र गंगाराम दोनों निवासी शांति विहार, सुभाषनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सराय तल्फी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास झाड़ियों से कत्ल में इस्तेमाल डंडा व फंटी बरामद कर ली है।
पूछताछ में कबूला जुर्म: पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि संजय सक्सेना और मोनू सैनी ने पूर्व में उनके व उनके साथी विकास श्रीवास्तव के साथ मारपीट की थी। इसी बात की खुन्नस में उन्होंने अपने अन्य साथियों आशीष गुर्जर, धीरज गुर्जर, राजेश गुर्जर, श्रवण यादव, कृष्णा गोस्वामी, विकास श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, साहिल पंडित व राहुल तेली के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम में निरीक्षक सतीश कुमार नैन, व0उ0नि0 नवदीप कुमार, उ0नि0 जयसिंह निगम, हे0कां0 ओमशरण सिंह, कां0 लख्मीचन्द तथा कां0 अंकित नागर शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks