वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश , लगाए 50 पौधे

बरेली। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर राकेश मिश्र के निर्देशन में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी डिवीजन वार्डन (आरक्षित) कवलजीत सिंह एवं अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट राजेन्द्र नगर के सौजन्य से डोहरा रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया।
रोपित किए गए पौधों में सहजन, अमरूद, अशोक, तुलसी, पाखड़, इमली सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों तथा नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर प्रभागीय वार्डन अलखनाथ हरीश भल्ला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं, लेकिन लगातार हो रही वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। इससे अनेक पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके स

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks