शिकायत निस्तारण में फिसड्डी अफसरों पर गिरी गाज : डीएम ने 15 का रोका वेतन

बरेली। जनसुनवाई पोर्टल पर माह मई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारीअविनाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा में कई विभागों और अधिकारियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया।
इसके साथ ही 52 अधिकारियों को उनके कार्य निष्पादन एवं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई एवं शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks