
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2026-27 में नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री उपलब्ध कराने तथा विवाह समारोह के लिए टेंट, पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं एवं फर्मों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि उपहार सामग्री आपूर्ति के लिए ई-टेंडर आईडी 2026_DSWUP_1155834_1 तथा टेंट-पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए ई-टेंडर आईडी 2026_DSWUP_1156058_1 दिनांक 03 जून 2026 को प्रकाशित की गई हैं।

दोनों टेंडरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026, शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक फर्में निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-टेंडर पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। साथ ही ईएमडी एवं टेंडर शुल्क से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी समय से जमा करना अनिवार्य होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि टेंडर से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय समय में जिला समाज कल्याण कार्यालय, बरेली से प्राप्त की जा सकती है।