बरेली में जनगणना-2027 को लेकर बड़ा अभियान : पेंशनरों से अपील अपने मकान की करें स्व गणना

बरेली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्य कोषाधिकारी बरेली द्वारा जनपद के सभी पेंशनर्स संगठनों को पत्र जारी कर पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से अपने मकानों की स्वगणना कराने की अपील की गई है।
दरअसल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए स्वगणना अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि 7 मई से 24 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान की तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स संगठनों से कहा है कि वे अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपने मकानों की जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना-2027 का प्रथम चरण समय पर पूरा किया जा सके।

प्रशासन का मानना है कि आमजन की भागीदारी से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks