
बरेली। सीबीगंज में गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के साथ कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्ययक्ष संजीव अग्रवाल ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआईटी) केंद्र का उद्घाटन किया। कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के साथ परिसर में लगाए गए आईटी सेक्टर से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और तकनीकी नवाचारों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने वहां आयोजित विशाल जनसभा में भी सहभागिता की।
कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि बरेली में एसटीपीआईटी केंद्र की स्थापना क्षेत्र के आईटी और प्रौद्योगिकी सेक्टर को एक नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोलने में मील का पत्थर साबित होगा।
समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित लोग मौजूद रहे।