जननायक एक्सप्रेस में 70 बच्चों की तस्करी की सूचना से हड़कंप ,  हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन


बरेली। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18001027222 पर सूचना मिलने के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब बताया गया कि जननायक एक्सप्रेस, जो दरभंगा से अमृतसर जा रही थी, उसमें लगभग 70 बच्चों को कथित रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही नई दिल्ली से जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की टीम ने बदायूं स्थित संचालित संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान को अलर्ट किया। तत्पश्चात संस्था की टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर संबंधित विभागों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इस दौरान स्टेशन मास्टर, आरपीएफ थाना प्रभारी, जीआरपी थाना प्रभारी, एएचटीयू, चाइल्ड लाइन टीम एवं काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान की टीम ने मिलकर जननायक एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाया।


रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्ध बच्चों को चिन्हित कर आरपीएफ एवं एएचटीयू प्रभारी द्वारा पूछताछ की गई। जांच के दौरान बच्चों के साथ मौजूद अभिभावकों से उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें सभी बच्चे अपने ही माता-पिता व अभिभावकों के साथ पाए गए।
पूरे अभियान के दौरान सभी संबंधित विभागों का स्टाफ और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गहन जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई, जिससे संभावित बाल तस्करी की आशंका निराधार साबित हुई।
 सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आशंका को समय रहते खत्म कर दिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks