
बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वादी अभिनव सिंह चौहान की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि आरोपी ने उसके भाई व परिजनों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुरूवार की सुबह औरैया जनपद के ग्राम दखलीपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपी दुर्गेश बाजपेयी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसने परिचित के माध्यम से संपर्क कर नौकरी का लालच दिया और रकम अपने साथी के खाते में डलवाकर निजी कामों में खर्च कर दी।
दुर्गेश बाजपेयी पर पहले से भी ठगी व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।