मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऑपरेशन कालनेमि में पहली कार्रवाई, तीन कांवड़िये गिरफ्तार

रुड़की में कार में तोड़फोड़ और हंगामा करने पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज

*आस्था के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं प्रशासन का सख्त नजरिया

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद शुरू हुए ऑपरेशन कालनेमि के तहत पहली बड़ी कार्यवाही की गई है। रुड़की के समीप क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने एक कार में तोड़फोड़ और उत्पात मचाने वाले तीन कांवड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपद्रवियों ने मुकेश नामक व्यक्ति पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर जमकर बवाल काटा था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिसमें धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) भी शामिल है। गिरफ्तार कांवड़िए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस की इस कार्यवाही को उत्तराखंड सरकार का सख्त संदेश माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा की आड़ में उपद्रव फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अभियान “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो सनातन धर्म और कांवड़ यात्रा की मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं।
सरकार की इस तत्परता और पुलिस की सख्त कार्यवाही को लेकर प्रदेशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यह कदम कांवड़ यात्रा की गरिमा और सनातन परंपराओं की रक्षा की दिशा में अहम है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks