भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को लेकर JMM ने टावर चौक पर किया भाजपा का पुतला दहन

भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को लेकर JMM ने टावर चौक पर किया भाजपा का पुतला दहन

गिरिडीह:- भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को लेकर JMM ने टावर चौक पर किया भाजपा का पुतला दहन। जे एम एम ने कहा-घटना साजिश के तहत साहेबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर हुई घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब आक्रामक मूड में हैं। इसी को लेकर केबुधवार को गिरिडीह के झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह केजिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है और हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मांग की है कि प्रशासन इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करे। उन्होंने कहा कि भोगनाडीह की धरती हमारे इतिहास और स्वाभिमान का प्रतीक है, जहां से सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। ऐसे पावन स्थल पर इस तरह की घटना अत्यंत निंदनीय है।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस के कार्यक्रम में इसलिए शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनके गुरु जी की तबियत गंभीर थी और वे दिल्ली में मौजूद थे तथा ऐसे में सारी नैतिकता को ताक पर रखते हुए भाजपा द्वारा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस घटना के विरोध में गुरूवार झामुमो जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करने के बाद शहर में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता संजय सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां भाजपा का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में अपने इतिहास और शहीदों के सम्मान से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks