छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः श्री रेवत लाल पटेल की हुई ताजपोशी

भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः श्री रेवत लाल पटेल की हुई ताजपोशी_*।

नई दिल्ली।
********
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं  संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन  के  साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं साधारण सभा के उप सभापति एवं  जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ जी के सहमति से ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रेवत लाल पटेल जी को पुनः छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री रेवत लाल पटेल जी का कार्य अच्छा रहा है उन्होंने सर्वप्रथम अपने प्रदेश की सूची बनाकर के भी कीर्तिमान हासिल किया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान  ने कहा कि संगठन अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से संगठन में काफी बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के  पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी  ने कहा कि छत्तीसगढ़ में  प्रदेश कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए  प्रदेश नेतृत्व के नामों की घोषणा के उपरांत अब विभागीय प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष पदों पर मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति का कार्य प्रारंभ किया जाएगा  जिन साथियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है उन्हें पूरी तरीके से अनुशासन में रहकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि  सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारी अपने पदभार को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें
उन्होंने बताया कि 15 दिनों पर अब सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी। जहां भी राष्ट्रीय कोर कमेटी की आवश्यकता होगी हम लोग निरंतर आपके बीच में चलने का भी कार्य करेंगे।
कमेटी में सभी  निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों  के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के मुख्य सचिव कमलेश पाठक जी,केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष  राम आसरे जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी,केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks