समय न बदलने से खाली चल रही एटा-टूंडला पैसेंजर

समय न बदलने से खाली चल रही एटा-टूंडला पैसेंजर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । टूंड़ला-एटा और एटा-आगरा के बीच चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन का समय यात्रियों के अनुकूल न होने से इसमें यात्रियों की कमी बनी हुई है। इसके चलते रेलवे को भी ट्रेन संचालन करने में लाभ नहीं हो रहा है। एटाजलेसर के लोगों की मांग है कि दोनों रूट की अलग-अलग पैसेंजर ट्रेन संचालित की जाए। इसके साथ ही समय में बदलाव किया जाए। यात्रियों को भरपूर सुविधा मिल सके।

ट्रेन संख्या 01915 सुबह पांच बजे टूंडला जंक्शन से चलकर मितावली, बरहन, शिवालय टेहू, शाहनगर टिमरूआ, जलेसर सिटी, कुशवा, अवागढ़, वसुंधरा, जवाहपुर कमसान सहित सभी स्टेशन पर रुकते हुए सुबह सात बजे एटा स्टेशन पर पहुंचती है। ट्रेन अधिक जल्दी संचालित होने के कारण इसमें मुख्य स्टेशन जैसे टूंडला, बरहन और जलेसर सिटी से भी इक्का-दुक्का सवारियां ही यात्रा कर पाती हैं। ट्रेन में यात्री कम होने के से टूंडला और जलेसर की सवारियां भी ट्रेन का भरपूर लाभ नहीं ले पा रही हैं।

एटा आने के बाद यही ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो जाती है। एटा से आगरा फोर्ट के बीच संचालित होने पर इस ट्रेन का नंबर 01914 कर दिया जाता है। इस रूट पर यह ट्रेन मुख्य रूप से पहला स्टॉप जलेसर सिटी, दूसरा बरहन जंक्शन, तीसरा एत्मादपुर, चौथा स्टॉप यमुना ब्रिज पर लेते हुए आगरा फोर्ट स्टेशन पर साढ़े दस बजे पहुंचती है। यही ट्रेन शाम को 5.25 बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से एटा के लिए रवाना होती है। एटा बापसी पर इस ट्रेन का नंबर 01913 कर दिया जाता है। ट्रेन रात आठ बजे एटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यही ट्रेन 01916 नंबर की होकर रात को साढ़े आठ बजे टूंडला के लिए रवाना होती है। रात को 11.05 बजे टूंडला जंक्शन पहुंती है। रात को भी जाने का समय यात्रियों के अनुकूल न होने के कारण यह ट्रेन 99 फीसदी खाली ही टूंडला जाती है।

एटा से टूंडला चलने वाली ट्रेन का समय सुबह और रात को दोनों ही समय यात्रियों के अनुकूल नहीं है। अगर इस ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया जाए तो बस से अधिक लोग ट्रेन का ही सफर करेगे। इससे लोगों के अलावा रेलवे को भी लाभ होगा।

मनीषा तिवारी, एटा

टूंडला-एटा पैसेंजर ट्रेन सुबह छह बजे जलेसर सिटी से निकल जाती है। इस कारण एटा जाने के लिए इस ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहे हैं। जलेसर से प्रतिदिन दर्जनों शिक्षक और अधिवक्ता ट्रेन में जाते थे। लेकिन अब नहीं जा पाते हैं।

ऋषभ दिवाकर, शिक्षक, जलेसर

एक ही ट्रेन लगा रही टूंडला-एटा-आगरा के बीच चक्कर ,टाइम टेबल में बदलाव की मांग कर रहे एटा-जलेसरवासी, दोनों रूट पर अलग-अलग ट्रेन चलने की भी कर रहे मांग
कुसुम लता चौहान

यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेन चलाई जाती है।अगर जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है, तो उस पर रेल मंडल जल्द ही विचार करेगा और समस्या का हल कराया जाएगा।

अमित कुमार सिंह, सीनियर पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल

एटा-आगरा चलने वाली फास्ट पैसेंजर में प्रतिदन 15 हजार रु. तक की टिकट बिक रही है। एटा से टूंडला जाने वाली ट्रेन में टिकट की संख्या पांच से दस के बीच बनी हुई है। एटा-टूंडला के बीच अपडाउन होने वाली ट्रेन के समय परिवर्तन बेहद जरूरी है।

राजेश कुमार, एसटीबीए, रेलवे स्टेशन एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks