बागी बने लोग भाजपा और सपा के लिए चुनौती

बागी बने लोग भाजपा और सपा के लिए चुनौती, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । भाजपा व सपा के सामने बागी चुनौती बने खड़े हैं। भाजपा के दो बागी निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
सोमवार को कासगंज में नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा की बागी डा. शशिलता चौहाने के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। सिढ़पुरा की निर्वतमान चेयरमैन कंचन लता गुप्ता ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का नामांकन भरकर दाखिल कर दिया है। पिछले चुनाव में कंचन लता भाजपा की टिकट पर सिढ़पुरा नगर पंचायत पर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतीं थीं।
कासगंज नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी ने जैसे ही निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन की घोषणा की। सपा नेता मनोज यादव की पत्नी पूनम यादव ने भी कासगंज अध्यक्ष पद पद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। ऐसे में भाजपा व सपा के सामने बागी प्रत्याशियों से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

सपा का तीन निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन

कासगंज। समावादी पार्टी ने जिले की तीन निकायों में अध्यक्ष पद पर तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की है। सात निकायों में सपा पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। सोमवार को सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि कासगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पार्टी ने पूर्व चेयरमैन व निर्दलीय प्रत्याशी डा. शशिलता चौहान का समर्थन करने का निर्णय लिया है। सहावर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी जाहिदा सुल्तान व अमांपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चांद अली कमांडो का पार्टी समर्थन करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोरों व गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद और पटियाली, सिढ़पुरा, बिलराम में अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks