शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है, तो योग अवश्य करें*
◾जीवन में स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए योगाभ्यास बहुत जरूरी-डीएम
◾अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर एक योग शिविर का किया आयोजन
◾योग प्रशिक्षक आचार्य व्यास, निवेदिता गुप्ता द्वारा शिविर में मौजूद जिलाधिकारी सुखलाल भारती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया
◾प्रशिक्षकों द्वारा ईस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शवासन तथा प्राणायाम में कपालभाति एवं ध्यान सहित अन्य विभिन्न प्रकार के आसन आदि कराए
◾डीएम के कुशल निर्देशन में योग शिविर के दौरान कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः खयाल रखा गया
◾इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीएफओ अखिलेश पांडे, एसडीएम सदर अबुल कलाम, एएसडीएम एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस मिथिलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारीगण, आयुष विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे ।