
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिरहची पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 250 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के वरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्तों को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 250 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मिरहची पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- वेदपाल पुत्र कालीचरन
- कालीचरन पुत्र केवल सिंह
- सतेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह
- शेरपाल पुत्र कालीचरण
- धारा पुत्र वासुदेव निवासीगण श्यौराई थाना मिरहची, एटा।
बरामदगी-
- 50 लीटर अवैध कच्ची शराब, 250 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- हे०का० रोहिताश कुमार
- का० कलाम