15 दिन पूर्व बालक के अपहरण की घटना में प्रकाश में आया आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,करीब 15 दिन पूर्व बालक के अपहरण की घटना में प्रकाश में आया आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृत बालक पुलिस की सूझबूझ से पूर्व में सकुशल बरामद जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअस०- 08/22 धारा 363 भादवि० में प्रकाश में आए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनांक 12.01.2022 को मोहित गुप्ता पुत्र राम अवतार निवासी मौ० बड़ा बाजार थाना मारहरा एटा द्वारा अपने भतीजे के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना मारहरा पर मुअसं- 08/2022 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना मारहरा पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई प्रारम्भिक जाँच में बालक के अपनी माँ के प्रेमी के साथ जाने की बात प्रकाश में आयी थी। *गिरफ्तारी:-* थाना मारहरा पुलिस की गठित टीमों द्वारा सार्थक प्रयास कर दिनांक 27.01.2022 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृत बालक को उसकी माँ के साथ स्टेशन मोड़, कस्बा मारहरा से सकुशल बरामद किया गया तथा प्रकाश में आये आरोपी युवक को दिनांक 27.01.2022 को समय करीब 20:20 बजे मारहरा रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. प्रशांत उपाध्याय पुत्र बृजेश उपाध्याय नि० अवस्थी कॉलोनी बसैडी रोड सिंघल हॉस्पीटल के सामने थाना बाड़ी जिला धौलपुर, राजस्थान

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ०नि० श्री प्रवीण कुमार दुबे
  2. का० जयप्रकाश
  3. का० बबलू शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks