
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुअसं- 15/2022 धारा 457, 380, 411 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरव पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम पवास थाना कोतवाली देहात जिला एटा को दिनांक 27.01.2022 को समय करीब 16.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पवास नहर पर बने प्रतिक्षालय ग्राम सियपुर मोड़ से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सौरव पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम पवास थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 सुखनन्दन सिंह
- है0का0 राजेन्द्र सिंह