
आईजी रेंज चित्रकूट की नई पहल व्हाट्सएप ईमेल के द्वारा पुलिस संबंधित शिकायतें होंगी दर्ज
चित्रकूट:- आईजी के• सत्यनारायण ने एक अनोखी पहल कोविड-19 के दौरान पुलिस संबंधित शिकायतों के लिए अब पीड़ित को एसपी एवं आईजी कार्यालय तक जाने की आवश्यकता नहीं अब व्हाट्सएप एवं ईमेल के द्वारा भी शिकायतें होंगी दर्ज आईजी के• सत्यनारायण ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी है कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण करवा कर व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित को सूचना दी जाएगी और व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ही शिकायतें ली जाएंगी तथा प्रार्थना पत्र पर मोबाइल नंबर अवश्य डालें ताकि सही सूचना का आदान प्रदान किया जा सके। घर पर रहें सुरक्षित रहें।